दिल्ली वासियों को बेहतर परिवहन व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए डीटीसी के बेड़े में जल्द ही 1000 लो फ्लोर एवं सीएनजी बसें शामिल की जाएंगी। इसके लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं।
पिछले वर्षों के दौरान लगातार बसों की संख्या में कमी के कारण यात्रियों को रोजाना परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बसों की किल्लत की वजह से कई रूटों पर लंबे अंतराल पर बसें संचालित की जा रही हैं जबकि रात के वक्त भी इनकी संख्या काफी कम होने से दिल्ली वासियों की परेशानी बरकरार है।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इसके लिए डीटीसी को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द बसें बेड़े शामिल करने को कहा है ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।