फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा के 100 सांसद करेंगे प्रचार

Wed, 10 Dec 2014 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रचार करने उतरेंगे। नुक्कड़ जनसभाओं की प्रचार श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने 100 सभाओं का आयोजन किया है, जिसमें इतने ही सांसद सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के सिख बाहुल्य रघुवीर नगर, राजौरी गार्डन में पंजाब से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला जनसभा को संबोधित करेंगे। हरि नगर-सुभाष नगर विधानसभा में संजय जायसवाल, अशोक विहार, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सांसद वीरेंद्र सिंह, नजफगढ़ ढिचाऊं कलां में सांसद प्रहलाद पटेल तो कस्तूरबा नगर में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार सभा को संबोधित करेंगे।

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी व रिठाला विधानसभा में सांसद पूनम महाजन, किराड़ी में कलराज मिश्र, दक्षिणी दिल्ली के देवली में  केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्वामी साक्षी जी महाराज सभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्वी दिल्ली मयूर विहार में किरैट भाई सोलंकी, पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर में अयोध्या के सांसद लालू सिंह, कीर्ति नगर में सांसद आलोक सांजर चुनाव प्रचार में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें