फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stray Dogs: दिल्ली में 10 लाख बेसहारा कुत्तों को लगाई जाएगी माइक्रोचिप, प्लान तैयार; इसलिए लिया गया ये निर्णय

Wed, 10 Sep 2025 06:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंत्री कपिल मिश्रा की अगुवाई में हुई इस बैठक में पशुपालन विभाग, एनडीएमसी और एमसीडी के बड़े अधिकारी शामिल रहे। इसमें सबसे बड़ा फैसला ये लिया गया कि यूएनडीपी के साथ मिलकर दिल्ली के करीब 10 लाख आवारा कुत्तों को माइक्रोचिप लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बेसहारा कुत्तों को लगाई जाएगी माइक्रोचिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सड़कों पर घूमने वाले करीब 10 लाख बेसहारा कुत्तों के शरीर पर माइक्रोचिप लगाई जाएगी। इससे इनकी सटीक गिनती हो पाएगी, इनके सही स्थान का पता लगाया जा सकेगा। रेबीज पर रोक लगाने में भी आसानी होगी। दिल्ली एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने बुधवार को एक अहम बैठक में इसका पूरा एक्शन प्लान तैयार किया है। अगले दो साल में ये प्रक्रिया पूरी होगी। 

विज्ञापन


इससे न सिर्फ कुत्तों की सेहत और गिनती पर नजर रखी जाएगी, बल्कि रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी पर काबू पाया जाएगा। दिल्ली सचिवालय में हुई एनिमल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में पशु कल्याण को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।

मंत्री कपिल मिश्रा की अगुवाई में हुई इस बैठक में पशुपालन विभाग, एनडीएमसी और एमसीडी के बड़े अधिकारी शामिल रहे। इसमें सबसे बड़ा फैसला ये लिया गया कि यूएनडीपी के साथ मिलकर दिल्ली के करीब 10 लाख आवारा कुत्तों को माइक्रोचिप लगाई जाएगी। यह चिप कुत्तों की पहचान, टीकाकरण और लोकेशन ट्रैक करने में मदद करेगी। मंत्री ने बताया कि इससे रेबीज नियंत्रण और कुत्तों की आबादी को रोकने में आसानी होगी।

रेबीज नियंत्रण के लिए स्टेट एक्शन प्लान जल्द
मंत्री ने कहा कि विश्व रेबीज दिवस 28 सितम्बर को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार जल्द ही रेबीज नियंत्रण के लिए स्टेट एक्शन प्लान लाएगी। इसमें कुत्तों के टीकाकरण को डिजिटल निगरानी से जोड़ा जाएगा और कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही कुत्तों की गिनती और निगरानी सिस्टम शुरू होगा। 

पेट शॉप्स पर बढ़ेगी सख्ती 
दिल्ली में अब पेट शॉप्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और एक खास निगरानी समिति नियमों का पालन कराएगी। पशु बाजारों पर नजर रखने के लिए अलग से कमेटी बनेगी। हर जिले में पशु कल्याण समितियां बनेंगी और स्कूलों में बच्चों को पशु कल्याण के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पशु कल्याण के लिए तेजी से होंगे काम
मंत्री ने कहा, पिछली सरकार ने वर्षों तक इस बोर्ड को भुला रखा था। अब हम तेजी से काम करेंगे। पशु कल्याण के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे। नई भर्ती करने, उप-समितियां बनाने का फैसला लिया गया है। बोर्ड के सदस्यों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण में हिस्सा लेने की मंजूरी दी गई है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पेट शॉप्स, रेबीज नियंत्रण और माइक्रोचिपिंग को लेकर जल्द एक विस्तृत गाइडलाइन तैयार करें। सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता फैलाई जाएगी। दिल्ली पशु कल्याण के लिए देश में नंबर एक राज्य बनेगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें