फरीदाबाद में कुछ वर्ष पूर्व गेस्ट टीचरों की भर्ती के दौरान नियमों की अनदेखी पर राज्य सरकार ने सख्ती बरती है। शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर निरीक्षण में चुने गए 193 गेस्ट टीचरों को हटाने का निर्देश दिया गया है। इसमें फरीदाबाद के भी 10 गेस्ट टीचर शामिल हैं। जिन्हें हटाने के लिए जिला शिक्षा विभाग को निर्देश मिला है।
बता दें कि नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित की थी। इस दौरान प्रदेश से 193 गेस्ट टीचरों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया था। कुछ दिन पूर्व ही रिपोर्ट शिक्षा विभाग समेत प्रदेश सरकार को भेजी गई थी।
इसे संज्ञान में लेते हुए इन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया गया। जांच कमेटी में शामिल जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा ने बताया कि संबंधित स्कूलों को इन्हें हटाने का निर्देश भेज दिया गया है।
ये हैं वो गेस्ट टीचर
रेखा रानी, एसएस मिस्ट्रेस अनंगपुर स्कूल
कीर्ति शर्मा, गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल पाली
पुनिता बिंद्रा, एसएस मिस्ट्रेस गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल फरीदाबाद
कुलवंत कुमारी, एसएस मिस्ट्रेस गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल फरीदाबाद
अनिता, एसएस मिस्ट्रेस, राजकीय मिडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिकरौना
सबराज, हिंदी अध्यापिका, सीनियर सेकेंड्री स्कूल छांयसा
मुकेश कुमारी, सीनियर सेकेंड्री स्कूल तिकोना पार्क
मीनाक्षी, हिंदी अध्यापिका राजकीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल
बबिता चौधरी, सीनियर सेकेंड्री स्कूल तिकोना पार्क
सीमा रानी, लेक्चरार हिंदी, राजकीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल तिगांव