दिल्ली में 599 लोगों के कोविड टेस्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा कि यह वैरिएंट हल्का है। घबराहट की कोई स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली में सामने आ रहे नए कोविड-19 मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, दक्षिण भारत में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के साथ उत्तर में मामले सामने आना तय था। जारी रिपोर्ट के अनुसार कल दिल्ली में 599 टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 पॉजिटिव आए। यह वैरिएंट हल्का है। घबराहट की कोई स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।'