फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लगेंगे और 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे, कैबिनेट में मुहर

Fri, 09 Aug 2019 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
cctv - फोटो : Social media
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में दिल्ली में 1.40 लाख अतिरिक्त कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।  मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्रों में 2000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसको लेकर आम दिल्लीवालों की प्रतिक्रिया बेहतर रही है। वहीं, कई जगहों पर सीसीटीवी होने से चोरों को पकड़ा गया है। कई लोगों ने अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी। इसको देखते हुए दिल्ली कैबिनेट न 1.40 लाख कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। 

केजरीवाल ने बताया कि अब टेंडर आदि से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि अगले चार महीने में 1.40 लाख अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने पर दिल्ली में 2.80 लाख सीसीटीवी कैमरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बेहतर करने व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। 

कैमरे लगने से दिल्ली में अपराध कम होने के साथ महिलाओं की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। उन्होंने बताया कि सभी कैमरे वाई-फाई से जुड़े होते हैं। इसके लिए वहां राउटर लगाए जा रहे हैं। सरकार आने वाले वक्त में राउटर का इस्तेमाल हॉट स्पॉट के तौर पर कर सकती है।

आप ने थपथपाई अपनी पीठ
दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई देने की सुविधा देने के एलान के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी पीठ थपथपाई है। पार्टी का दावा है कि बीते विधानसभा चुनाव में जनता के किए सभी वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। आप प्रवक्ता आतिशी ने बताया कि मुफ्त वाई-फाई आप का आखिरी एजेंडा था। 

इससे पहले दिल्ली सरकार ने गरीबों के बिजली के बिल माफ कर दिया। पानी की सुविधा फ्री में दी। सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसा माहौल दिया। मोहल्ला क्लीनिक तैयार किया गया। मुफ्त वाई- फाई की सुविधा मिलने से दिल्लीवालों के इंटरनेट का बिल भी बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें