पीड़ित अवतार शर्मा की शिकायत पर साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पीड़ित अवतार शर्मा परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि चार नवंबर को वह मोबाइल पर अपने फेसबुक अकाउंट को चला रहा था। इस दौरान उनसे एक लिंक क्लिक हो गया। अभी वह कुछ समझ पाते, कुछ ही समय बाद उनके मोबाइल पर सवा लाख रुपये कटने का मैसेज आया। किसी ने उनके बैंक खाते से रकम उड़ा ली थी। फौरन उन्हें लगा कि उनसे कुछ गलत हो गया है।
पीड़ित ने बैंक खाते को बंद करवाने के बाद मामले की सूचना लोकल पुलिस को दी। बाद में पीड़ित को साइबर थाने भेज दिया गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।