फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में मिलेगी तीन नेशनल जू की झलक

Sun, 12 Oct 2014 02:17 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में प्रस्तावित मिनी जू में देश के तीन बड़े चिड़ियाघरों की झलक दिखेगी। सेंट्रल जू अथॉरिटी आफ इंडिया से हरी झंडी मिलने के बाद मालसी डियर पार्क को मिनी जू के तौर पर विकसित करने के लिए बजट मिल चुका है।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों के दौरे पर वन अधिकारियों की टीम
इसके बाद दून से वन अधिकारियों की एक टीम दूसरे राज्यों के दौरे पर निकल गई है। टीम वहां के चिड़ियाघरों को देखकर रिपोर्ट बनाएगी और उसके आधार पर मिनी जू का काम किया जाएगा।

डीएफओ सुशांत पटनायक ने बताया कि चेन्नई, मैसूर और दिल्ली के चिड़ियाघर विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। वहां जानवरों की सुरक्षा प्रणाली और रखरखाव भी बेहतर है।
विज्ञापन


इस लिहाज से उन्होंने चार अधिकारियों की एक टीम वहां भेजी है। यह टीम तीनों जू की एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर ही मालसी डियर पार्क मिनी जू को तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक बार मिनी जू की टेंडर प्रक्रिया निरस्त की जा चुकी है क्योंकि इतने तकनीकी काम के लिए सही आवेदक नहीं आए थे। अब नए सिरे से टेंडर निकाले जा रहे हैं। टेंडर होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

मिनी जू में बढ़ेंगे जानवर
अभी तक डियर पार्क में सिर्फ गुलदार ही थे, लेकिन मिनी जू बनने के बाद यहां बाघ, भालू, लकड़बग्घे सांप, तितली भी देखे जा सकेंगे। इसके अलावा खतरनाक और जहरीले सांप भी रखे जाएंगे।

उनके लिए अलग सर्पेंटाइन हाउस बनेगा। वन अधिकारियों के मुताबिक वन्यजीव विशेषज्ञों की मदद से ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को नुकसान न हो और वन्यजीव भी सुरक्षित रहें।ं
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें