फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे ये क्या, बर्थडे पर जानवरों को भी बुलाया!

Tue, 15 Oct 2013 12:46 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक आपने बर्थडे पार्टी में दोस्तों और रिश्तेदारों को आते हुए देखा होगा। लेकिन अब देहरादून में पार्टी में पशु-पक्षियों को भी इनवाइट किया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी को बनाया चिड़िया घर
बच्चों के मनोरंजन के लिए उनकी बर्थडे पार्टी को चिड़िया घर बनाया जा रहा है। कबूतर और तीतर के साथ चूहे और खरगोश भी पार्टी की रौनक बढ़ा रहे हैं।

पशु-पक्षियों की थीम पर आयोजित होने वाली इन पार्टियों में पालतू जानवरों को किराये पर लाया जाता है।

आयोजकों का कहना है कि इससे बच्चों को पशु-पक्षियों के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन कानून के जानकारों और पशु प्रेमियों का कहना है कि यह जानवरों के साथ क्रूरता है।

कार्टून करेक्टर का यूज होता था
पहले बच्चों की बर्थडे पार्टी एनीमल थीम पर होती थी लेकिन जिंदा जानवरों को शामिल नहीं किया जाता था। ऐसी पार्टियों में विभिन्न तरह के कार्टून करेक्टर को सजाकर काम चलाया जाता था।
विज्ञापन


अब बच्चों को पशु-पक्षियों को दिखाने और पार्टी की रौनक बढ़ाने के मकसद से नई थीम लाई गई है। पार्टी के एक कॉरनर में टहलता तोता, कबूतर, सफेद चूहे, खरगोश, ग्रीन बर्ड, जंगली मुर्गी, चूजे, तीतर अपनी टीम के साथ टहलते नजर आते हैं।

किराए पर आते हैं मेहमान
बच्चों की बर्थडे पार्टी को चिड़िया घर बनाने की व्यवस्था कराने वाले विकास बताते हैं कि पालतू पशु-पक्षियों को तीन घंटे के लिए किराए पर लाया जाता है।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोग अपने पालतू पशु-पक्षियों को किराए पर दे रहे हैं। इन्हें घर से लाने और छोड़ने की जिम्मेदारी पार्टी की व्यवस्था करने वाले की होती है।
विज्ञापन


सभी पशु-पक्षियों को किराए पर लाने में करीब पांच हजार रुपए खर्च होते हैं और तीन घंटे से अधिक का समय लग जाता है।

पार्टी पर 40 हजार तक खर्च
समाधान पार्टी मेकर के विशाल बेदी का कहना है कि चिड़ियाघर वाली बर्थडे पार्टी का खर्च 40 हजार रुपए तक बैठता है। साधारण पार्टी का खर्च पांच हजार और अच्छी पार्टी में 25 हजार रुपए तक खर्च हो जाता है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें