देहरादून की डेराखास पीएचडी कॉलोनी में ठेकेदार ने जल्दबाजी में सड़क टेड़ी-मेड़ी बना दी। जिससे सड़क का ढलान बिगाड़ गया।
लोगों के घरों में पानी भरा
इससे लोगों के घर के सामने पानी भर जा रहा है। इसी तरह क्लेमेंटाउन में मंत्री के निर्देश के बावजूद एमडीडीए ने कुछ नहीं किया। बारिश में लोगों के घरों में पानी आ गया।
डेराखास पीएचडी कॉलोनी की रहने वाली सुनीता नरोला ने बताया कि प्लाट नंबर 6 में जिस ठेकेदार ने सड़क बनाई है उसने ढलान टेढ़ा कर दिया।
इससे दरवाजे के सामने सड़क पर जलभराव रहता है जिससे बुजुर्गों और बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एमडीडीए के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
उन्होंने बताया कि जिस वक्त सड़क बन रही थी, उस वक्त ठेकेदार को बताया गया था लेकिन अनसुना कर दिया।
एमडीडीए ने कुछ नहीं किया
इसी तरह कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने एमडीडीए के अधिकारियों के साथ क्लेमेंटाउन का निरीक्षण कर बारिश का पानी निकलने के लिए रास्ता बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन एमडीडीए ने कुछ नहीं किया।
रविवार को बारिश में लोगों के घरों के सामने पानी भरा रहा। क्लेमेंटाउन सोसाइटी के महामंत्री महेश पांडेय ने बताया कि जल निकासी न होने से लोगों के घरों में पानी भर गया।