फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में युवाओं के सिर चढ़कर बोला IPL का जादू, लाइव मैच देखकर हुए उत्साहित

Sat, 20 Apr 2019 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
इंडियन टी 20 लीग का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडियन टी 20 लीग का जादू शनिवार रात दूनवासियों के सिर चढ़कर बोला। देर रात तक लोगों ने फैन पार्क में इंडियन टी 20 लीग मुकाबलों का लुत्फ उठाया। दर्शक रविवार को भी दो मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं। 

विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से शनिवार को रेसकोर्स स्थित गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में फैन पार्क लगाया गया था। बड़ी स्क्रीन पर मुकाबले का आनंद लेने के लिए दोपहर से ही दर्शक पहुंचने लगे थे। मुंबई की टीम, राजस्थान की टीम और दिल्ली व पंजाब की टीम के बीच हुए मुकाबले में दर्शकों ने अपनी-अपनी टीमों का समर्थन किया।

इसके अलावा छक्के-चौके लगने और विकेट गिरने पर दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान दर्शकों को मुफ्त कूपन दिए गए। इन कूपन के जरिये दर्शक लकी ड्रॉ में हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के नितिश नितिज्ञ ने बताया कि जिन शहरों में आईपीएल के मुकाबले नहीं खेले जा रहे हैं, वहां दर्शकों को स्टेडियम का एहसास कराने के लिए फैन पार्क बनाए गए हैं। इस कड़ी में रविवार को भी दोपहर तीन बजे से फैन पार्क में दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें