फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब टूरिस्ट को घुमा कमाई करेंगे युवा, पर्यटकों को रोमांच का अहसास दिलाने के लिए करेंगे ये खास काम

Wed, 16 Nov 2022 09:52 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अब प्रदेश के युवा देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड दर्शन कराएंगे। कोर्स में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की अपर निदेशक पूनम चंद ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभाग ने यह विशेष पाठ्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
uttarakhand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के तहत पर्यटन विभाग ने तीन जिलों के 30-30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। अब वह देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए बतौर पर्यटक गाइड सेवाएं दे सकेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहयोग से डेस्टिनेशन टूरिस्ट गाइड कोर्स संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिले के 30-30 युवाओं ने गाइड के पेशे की बारीकियां सीखीं। अब वह देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड दर्शन कराएंगे। कोर्स में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया।

इन प्रतिभागियों को गढ़वाल विवि की ओर से तैयार पाठ्यक्रम के आधार पर अनुभवी और विषय विशेषज्ञों की ओर से उत्तराखंड की भौगोलिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, लोक गीत, लोक वाद्य, रहन-सहन, खान-पान, बोली भाषा, मेले, औषधीय पादप, गंगा, लोक पर्व, लोक परंपरा, मान्यता और उनसे जुड़े तथ्य समेत यहां की महान विभूतियों के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को भाषा शैली एवं हाव-भाव की बारीकियां भी सिखाई गईं। इसके अलावा पर्यटकों को उत्तराखंड में रोमांच का अहसास दिलाने के लिए प्रतिभागियों को यहां की लोक कथाओं और लोक गीतों के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन

विशेष पाठ्यक्रम शुरू

इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों और उनसे जुड़े प्रसिद्ध लोक कलाकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। जिससे वह स्वयं यहां की कला की विशेषताओं को जान सकें। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की अपर निदेशक पूनम चंद ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभाग ने यह विशेष पाठ्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर जिले के कौसानी में यह कोर्स इनटेककी ओर से संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  21 नवंबर के बाद धर्म सेंसर बोर्ड के गठन की कवायद, पढ़ें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान के पीछे वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें