फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के लिए युवाओं ने किया सीएम आवास कूच

विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे बेरोजगार य? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले सात साल से रुकी पुलिस भर्ती की मांग को लेकर युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि हाथीबड़कला में पहले से तैनात भारी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। युवाओं ने शीघ्र पुलिस की भर्ती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में जल्द से जल्द पुलिस भर्ती हो, इसके लिए बेरोजगार सोमवार को परेड ग्राउंड में एकत्र हुए और वहां एक सभा का आयोजन किया। उसके बाद बेरोजगार जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकालते हुए सीएम आवास कूच के लिए निकले। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि सात साल से रुकी उत्तराखंड पुलिस भर्ती की विज्ञप्ति जारी न होने से बेरोजगारों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के अधियाचन को आयोग में पहुंचे हुए दो माह का समय हो चुका है, लेकिन अब तक अधियाचन का संज्ञान नहीं लिया है। बेरोजगारों की मांग है कि उम्र सीमा में बढ़ोत्तरी के साथ ही आयोग पुलिस भर्ती की विज्ञप्ति जारी करे। प्रदर्शनकारी बेरोजगारों ने कहा कि प्रदेश में दरोगा के 197 पद खाली है, उनकी विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें