फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से अनबन हुई तो उसके घर पहुंचा युवक, उठाया ऐसा कदम कि मचा हड़कंप

Sat, 04 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रेमिका से तकरार के बाद नाराज प्रेमी ने उसके घर पहुंचा और ऐसा कदम उठाया कि हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


युवक ने प्रेमिका में घर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक का पिछले लंबे समय से किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर गांव निवासी बीस वर्षीय प्रीतम पुत्र सुखपाल कि कुछ दिनों पहले लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी एक किशोरी से शादी समारोह में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसके बाद दोनों फोन के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आ गए। परिजनों की मानें तो प्रीतम बृहस्पतिवार की देर शाम बिना बताए घर से बाइक लेकर निकला था। सात बजे उसने परिजनों को फोन पर बताया कि वह लक्सर क्षेत्र के सादाबाद गांव में होने की बात कही।

Trending Videos
विज्ञापन

फोन कर परिजनों को बताया था उसकी जान को है खतरा

मामले की पूछताछ करती पुलिस
परिजनों के मुताबिक इसके बाद प्रीतम ने रात्रि लगभग दो बजे फिर फोन कर अपनी जान को खतरा बताते हुए फोन काट दिया और घर वापस आने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कई बार उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद आता रहा।

शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे प्रीतम का भाई अमन भाभी सुधा व रेखा उसकी तलाश करने के लिए लक्सर के सैदाबाद गांव में पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक वह जैसे उसकी तलाश कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने जानकारी दी अभी थोड़ी देर पहले गांव में एक व्यक्ति के घर के सामने एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान की।

इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि मृतक युवक का गांव की ही एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपनी प्रेमिका के बुलावे पर गांव में आया था। उसका अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें