फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में भी है भगवान पशुपतिनाथ का विशाल मंदिर, खासियत जानेंगे तो भक्ति में खो जाएंगे

Sat, 04 Aug 2018 09:49 AM IST
कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नेपाल की तरह हरिद्वार में भी भगवान पशुपतिनाथ का विशाल मंदिर है। सावन में यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

विज्ञापन


नेपाल के विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के शिवलिंग कसौटी के जिस पत्थर से बनाए गए थे, 170 वर्ष पूर्व नेपाल नरेश ने उसी कसौटी के पत्थर से हरिद्वार में पशुपतिनाथ का विशाल मंदिर बनवाया था।

नेपाली सेना ने जब गढ़वाल पर आक्रमण करते हुए 150 वर्ष पूर्व हरिद्वार में डेरा डाला था तब खड़खडेश्वर महादेव के मंदिर का निर्माण गोरखों ने यहां कराया था। पशुपतिनाथ मंदिर गंगा तट पर श्रवणनाथ मठ के बीचोबीच स्थित है। यह मंदिर निरंजनी अखाड़े के विख्यात महंत श्रवणनाथ महाराज ने नेपाल नरेश विक्रम शाह को यहां बुलाकर बनवाया गया था।
विज्ञापन


महाराज ने यहां अपना शिलालेख भी लगवाया। यह मंदिर पूरी तरह नेपाल के पशुपतिनाथ का स्वरूप है। कालांतर में यह विशाल मंदिर चारों ओर आवासीय घरों से घिर गया है और कम लोगों को ही इसकी जानकारी रह गई। श्रावण में इस मंदिर में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रहती है। 

विज्ञापन

दो मंदिर अधूरे रह गए, वे आज भी उसी तरह खड़े हैं

आज भी अधूरे हैं ये मंदिर - फोटो : amar ujala
खड़खड़ के नाम मशहूर वर्तमान खड़खड़ी में नेपाली सेना के सेनापति खड़क सिंह गोरखा ने अपनी सेना के साथ डेरा डाला था। तब नेपाली सेना की छावनी रायवाला के समीप वर्तमान नेपाली फार्म पर लगी थी। खड़क सिंह की सेना ने गढ़वाल पर कब्जा कर लिया।

टिहरी नरेश की गुहार पर ब्रिटिश सेना ने नेपाली सेना का मुकाबला कर एक समझौते के तहत उसे वापस भेजा। तब खड़क सिंह ने खड़खड़ी में खड़खडेश्वर महादेव का निर्माण कराया। सेना के वापस लौट जाने के कारण मुख्य मंदिर तो बन गया, लेकिन इधर-उधर बन रहे दो मंदिर अधूरे रह गए। वे आज भी उसी तरह खड़े हैं।  

यूं तो गंगा सहित सभी नदियां समुद्र में मिलती हैं। पुराण वर्णित कथ्य है कि त्रेता में गंगा की महिमा रघुवंश के ऋषियों से सुनकर एक बार श्रावण मास में समुद्र देवता भी हरकी पैड़ी पर स्नान करने आए थे। उन्होंने यहां शिवलिंग की स्थापना की जो अब एक धर्मशाला के बीच आ चुका है और समुद्रेश्वर महादेव के नाम से विख्यात है। अपर रोड के गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव गुप्त रूप से प्रकट हो गए थे। ज्वालापुर के पुराकालीन जालेश्वर मंदिर में गंगा स्वयं शिवलिंग लेकर पहुंची थी। ऐसे अनेक ऐतिहासिक मंदिर हैं, जिन्हें समय ने भुला दिया है, किंतु श्रावण से याद रखा। आज कल इन सभी मंदिरों में श्रद्धालु लगातार जलाभिषेक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें