रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण परेड मैदान में आयोजित मेले में भी खासी भीड़ थी। इसी दौरान तकरीबन सवा बारह बजे मुख्य द्वार के पास धमाके की आवाज सुनाई दी। अगले ही पल देखा तो वहां एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। युवक ने खुद को गोली मारी है, इसका पता चलते ही लोगों में चर्चा तो रही, लेकिन कुछ देर बाद माहौल सामान्य हो गया।
आखिर क्या हुआ मामा भांजे के बीच
बताया जा रहा है कि लक्ष्मण दुकान पर करीब 10 बजे पहुंचा था। कुछ देर तक वह अंदर रहा। इसके बाद दोनों मामा भांजे के बीच कहासुनी होने लगी। गार्ड नित्यानंद ने बताया कि दोनों दुकान के भीतर से तेज बोलते हुए निकले थे। इसी बीच लक्ष्मण ने खुद को गोली मार ली। जबकि सुरेश उसे ऐसा करने से रोक रहा था। अब सवाल उठता है कि क्या मामा भांजे के बीच कोई पहला विवाद था या कुछ और?