फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच के दौरान विवाद में एक युवक की हत्या, दोनों आरोपी फरार

Mon, 25 Mar 2019 07:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे बझांग जिले में वॉलीबाॅल मैच के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दोनों हत्यारोपी फरार हैं। जिला प्रहरी कार्यालय बझांग से मिली जानकारी के अनुसार, यहां के सूरमा गांव पालिका वार्ड नंबर पांच के मैदान में वॉलीबाॅल का मैच चल रहा था।

विज्ञापन


मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच गोल को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जीवन बोरा और रनू बोरा ने आनंद विक को पत्थरों से बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल विक को जिला अस्पताल बझांग में भर्ती किया गया।

हालत बिगड़ने पर उसे नेपालगंज ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बझांग के डीएसपी प्रवीण धिताल ने बताया जिला मुख्यालय से टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हत्या में शामिल दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों को ढूंढने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें