पहाड़पानी क्षेत्र में इससे पूर्व भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। आठ मई 2018 को मज्यूली के तोक जोलपोखरा गांव की शादी में महिला संगीत के दौरान शराब पीने के विवाद में फौजी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 22 जून 2019 को दीनी तल्ली के देवागांव तोक में पत्नी की हत्या करने के बाद नशेड़ी पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी।
उधर, विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना है कि पहाड़ में बढ़ते नशे के चलते आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को पहाड़ में नशे पर रोक लगानी चाहिए।
मिलनसाल और सरल स्वाभाव का था अशोक
स्थानीय लोगों के मुताबिक अशोक मिलनसार और सरल स्वभाव का था। वह इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करता था। तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। जवान बेटे की मौत से मां-बाप और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्यारोपी ललित चोरगालिया में रहता है और सितारगंज की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। कुछ दिनों पूर्व ही वह अपने गांव आया था।
पटवारी ने कहा, दोनों नहीं पीते थे शराब
पटवारी हेम पलड़िया के मुताबिक दोनों युवकों में से किसी ने भी शराब नहीं पी थी। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक शराब नहीं पीते थे।