उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जो आपकी रूह कंपा देगा। इसे जानने के बाद आप महिलाओं को अकेले घर से बाहर नहीं जाने देंगे।
दून में डीएल रोड-एमडीडीए नवादा रूट की बस में चार युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक गाली-गलौज पर उतारू हो गए।
चलती बस में युवकों की हरकतों का दूसरी सवारियों ने भी विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। युवकों ने महिला के सिर में बोतल मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विरोध करने पर युवकों ने रश्मि के सिर पर बोतल मार दी
demo pic
डालनवाला पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम नवादा रूट पर चलने वाली बस में चार युवक रश्मि निवासी हरिपुर नवादा से छेड़छाड़ करने लगे।
विरोध करने पर युवकों ने रश्मि के सिर पर बोतल मार दी। रश्मि के सिर से खून निकलने से बस में सवार दूसरे यात्री सहम गए।
बीच-बचाव में आए अंकित निवासी प्रवेश विहार और रिंकू निवासी नई बस्ती को भी आरोपी युवकों ने पीट दिया।
चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
court
झगड़ा बढ़ने पर चालक ने बस आराघर चौकी के पास रोक दी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद रश्मि, अंकित और रिंकू की दून अस्पताल में मेडिकल जांच कराई।
डालनवाला पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ करने वाले कृष्णा नेगी, अंकित नेगी निवासी ग्राम कोटद्वार, सूरज पटवाल निवासी चौहान मोहल्ला तल्ला काशीरामपुर, कोटद्वार और संजय सिंह रावत निवासी कोटद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।