फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज देखकर बने 'सट्टा किंग', लाइव मैच में ऐसे करते हैं करोड़ों का खेल

Sun, 28 Apr 2019 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में इंडियन टी 20 लीग पर सट्टा लगाते पकड़े गए छह बुकीज वेब सीरीज इनसाइड एज देखकर इस  काले धंधे में घुसे थे। इसी वेब सीरीज से उन्होंने सट्टे की बारीकियों को समझा और दिल्ली के बड़े बुकी से संपर्क किया। इस वेब सीरीज में क्रिकेट पर लगने वाले सट्टे की बारीकियों को विस्तार से बताया गया था।

विज्ञापन


इस वेब सीरीज में दिखाया गया था कि क्रिकेट मैच के सीधे प्रसारण में 11 सेकेंड तक का अंतराल होता है। यानी यदि अभी बॉलर ने बॉल फेंकी तो वह टीवी पर सात से 11 सेकेंड के बाद दिखाई देगी। जब कभी बुकी पकड़े जाते थे वे पुलिस के सामने इस अंतराल का खुलासा करते थे।

पिछले साल तक यह बात चंद मीडिया रिपोर्टों तक ही सीमित थी। मगर, पिछले साल आई इनसाइड एज नाम की वेब सीरीज में इसे पूरी बारीकी से बताया। वेब सीरीज में सट्टा किंग की भूमिका अभिनेता विवेक ऑबरॉय ने निभाई थी। 
विज्ञापन


IPL मैच पर सट्टा लगाते छह बुकी गिरफ्तार, दिल्ली के एक शख्स के इशारों पर चलता था पूरा 'खेल'

विज्ञापन

होता कुछ इस तरह है कि बुकीज के एजेंट स्टेडियम में बैठे होते हैं। यही उस बॉल का परिणाम लगातार फोन पर बड़े बुकी को बताते हैं। यह सब बातें कोड में होती हैं। मसलन छक्के के लिए ए, आउट के लिए सी, चौके लिए डी आदि। इस तरह बुकी इन्हीं सात से 11 सेकेंड में लोगों का करोड़ों रुपये इसमें लगवाते हैं और खुद कमाई करते हैं। क्योंकि, उन्हें पहले से ही नतीजा पता होता है। 

वेब पर लाइव स्ट्रीमिंग में होता है बड़ा खेल 
टीवी पर सीधे प्रसारण में तो महज 11 सेकेंड का ही अंतर होता है, लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग एप में यह अंतर पांच से छह बॉल का होता है। यानी स्टेडियम में पांच बॉल फेंकी जा चुकी होती हैं, लेकिन हॉट स्टार, या किसी अन्य एप्लीकेशन पर ये बॉल बाद काफी देर बाद दिखती हैं। ज्यादातर लोग इसी तरह के एप पर आजकल क्रिकेट देखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें