फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में स्कूटर सवार युवक से 9.70 ग्राम स्मैक बरामद, गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 08:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज, हरियाणा के खिजराबाद से खरीदकर लाया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के देवीनगर निवासी राकेश को बृहस्पतिवार को 9.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वह स्कूटर से स्मैक ले जा रहा था। पुलिस ने बरामद स्मैक की कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि चौकी सभावाला प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सैनी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। टीम ग्राम शेखोवाला से नए हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना हेलमेट एक काले रंग का स्कूटर पर सवार आता दिखा। रुकने का इशारा करने पर उसने स्कूटर वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन स्कूटर बंद हो गया। पुलिस ने शाम करीब सात बजे उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश बताया। इसी दौरान उसने जेब से कागज की पुड़िया निकालकर फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसने पुड़िया में स्मैक होना कबूला। आरोपी ने बताया कि वह इसे हरियाणा के खिजराबाद से खरीदकर लाया था और स्थानीय लोगों व छात्रों को बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें