छात्रा ने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी पूरी तरह ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। आरोप है कि पहले बड़ी बहन को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।
आरोपी ने दो दिन पहले उसकी छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की। दोनों बहनों ने घर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपी को रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।