फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: यूपी में सेना की भर्ती में गया था युवक, सफल नहीं हुआ तो पंखे से लटक कर दे दी जान

Sun, 22 Jan 2023 10:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।

सार

कुंभीचौड़ निवासी पुनीत कुछ दिन पूर्व वृंदावन यूपी में सेना की नर्सिंग एसिस्टेंट की भर्ती में गया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक सेना में नौकरी नहीं लगने के कारण अवसाद में था। पुलिस ने पोस्टर्माटम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि रावत कॉलोनी कुंभीचौड़ निवासी पुनीत रावत (23) पुत्र भगवान सिंह रावत कुछ दिन पूर्व वृंदावन यूपी में सेना की नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती में गया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था।

ये भी पढ़ें...Joshimath: होटलों को ढहाने की कार्रवाई जारी, असुरक्षित भवनों के ध्वस्तीकरण पर अड़े मनोहरबाग वार्ड के प्रभावित

विज्ञापन


बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पुनीत अपने कमरे में था। 5:30 बजे उसके पिता कुछ काम से उसके कमरे में गए तो पुनीत पंखे से लटका मिला। उन्होंने आनन फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतार और बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें