फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रतियोगी परीक्षा को नहीं शहरों की दौड़, जिले के हर क्षेत्र में पहुंचे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदून लाइब्रेरी निर्माण के बाद त्यूनी, विकासनगर, डोईवाला में पुस्तकालय शुरूI
विज्ञापन




प्रतियोगी परीक्षा के लिए सुदूर क्षेत्रों के युवाओं को अब शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। जिला प्रशासन की ओर से खुलवाए जा रहे पुस्तकालयों के कदम दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचने लगे हैं। देहरादून में आधुनिक दून लाइब्रेरी निर्माण के बाद त्यूनी में लाइब्रेरी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पठन सामग्री उपलब्ध कराने लगी है। वहीं विकासनगर, डोईवाला, सहसपुर, कालसी, थानो में अत्याधुनिक पुस्तकालय बन गए हैं।



युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भरपूर अवसर मिले, इसके लिए जिले में चार पुस्तकालय शुरू करा दिए गए हैं, जबकि दो पुस्तकालय पूरे होने की कगार पर हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए भी पुस्तकालय निर्माण का काम शुरू कराया गया है। विकासनगर में पुस्तकालय विद्यार्थियों को सौंपा जा चुका है। सहसपुर में भी पुस्तकालय निर्माण होने के बाद इसे शुरू करा दिया गया है। डोईवाला में लाइब्रेरी बनकर तैयार है, इसमें 45 विद्यार्थियों के पढ़ने का स्थान है। वहीं कालसी व थानो में लाइब्रेरी अक्तूबर माह के अंत तक विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iप्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बनवाए जा रहे पुस्तकालयI



जिले के अधिकतम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों का अवसर मिले, इसे ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय बनवाए जा रहे हैं। देहरादून वासियों से अपील की है कि अगर उन्हें लगता है कि उनके क्षेत्र में लाइब्रेरी की आवश्यकता है, तो वह टोल फ्री नंबर 18001802525 कॉल कर सकते हैं। जिला प्रशासन से दून वन एप पर भी अपना अनुरोध भेज सकते हैं।

-सोनिका, डीएम, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें