फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फर्जीवाड़े से वाहन की आरसी बनाने वाला आरटीओ का दलाल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअगस्त में फर्जीवाड़ा कर किसी दूसरे के नाम पर कर दी थी एक युवक की बाइकI
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा कर वाहनों की आरसी बनाकर दूसरों के नाम चढ़वाने वाले आरटीओ के दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कई आरसी व आधार कार्ड आदि बरामद हुए हैं। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



पुलिस के अनुसार सार्थक शर्मा निवासी सालावाला ने डालनवाला थाने में शिकायत की थी। उन्होंने अपनी बाइक के नंबर की एप से जांच की थी। देखा कि उनकी बाइक किसी माजिद के नाम पर थी। उन्होंने इसकी तस्दीक के लिए आरटीओ कार्यालय में जांच कराई तो वास्तव में यह बाइक माजिद के नाम पर हो गई थी। इस शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच रविवार को अजय सैनी निवासी ओम सिटी, पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूछताछ में अजय ने बताया कि वह आरटीओ ऑफिस में दलाली करता है। उसने सार्थक की फर्जी आरसी तैयार की और उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हुए फर्जी शपथपत्र व सेल लेटर आदि तैयार कराए। इसके आधार पर इस बाइक को माजिद के नाम पर कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस तरह से कई डीएल और आरसी बनवा चुका है। उसके पास से आरसी आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें