फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: महिला को बचाने के लिए नदी में कूदा मध्य प्रदेश का युवक, तेज बहाव में लापता, SDRF खोजबीन जुटी

Mon, 15 Jun 2026 04:32 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

महिला को बचाने के लिए एक युवक नदी में कूद गया। इस दौरान वह खुद नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। युवक को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी है।
विज्ञापन
लापता युवक की खोजबीन जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत फूलचट्टी घाट पर गंगा नदी में मध्य प्रदेश का युवक डूब गया। युवक का परिवार हेंवल नदी के मुहाने पर गंगा नदी में स्नान कर रहा था। एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से युवक की तलाश की जा रही है। युवक की पहचान शैलेंद्र महावी (30) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...BJP नेता की हत्या: पत्नी का फूटा दर्द, आरोपी के घर पर बरसाए पत्थर, बोली-मेरे सुहाग के कातिलों को दो सजा
विज्ञापन


एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि स्नान के दौरान परिवार की एक महिला सदस्य, रेनू गुर्जर,(33) अचानक नदी के तेज बहाव में बहने लगी। महिला को बचाने को चक्कर में शैलेंद्र गंगा नदी में कूद गया। महिला नदी से सुरक्षित बाहर निकल आई। लेकिन युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें