फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: पूजा के लिए गंगाजल भरने के दौरान पैर फिसलने से गंगा में डूबा युवक, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

Sat, 06 Aug 2022 10:29 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

गंगाजल लेने के लिए दयानंद घाट पर गया एक युवक गंगा के तेज बहाव में डूब गया। एसडीआरएफ ढाल वाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि डीप डाइविंग टीम युवक की तलाश कर रही है। अभी तक युवक का कुछ अता पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूजा के लिए शीशम झाड़ी स्थित दयानंद घाट से गंगा जल भर रहा एक युवक नदी में डूब गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गंगा में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार चंदेश्वर नगर निवासी नितिन पुत्र राकेश कुमार घर में पूजन कार्य के लिए गंगाजल लेने के लिए दयानंद घाट पर गए था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...तिरंगा रैली के दौरान हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर छात्र को कैंटर ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन


नितिन घाट से जल भर ही रहे था इस दौरान का पैर फिसल गया और वह गंगा में जा गिरे। कुछ ही देर में नितिन गंगा की लहरों में लापता हो गया। एसडीआरएफ ढाल वाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि डीप डाइविंग टीम युवक की तलाश कर रही है। अभी तक युवक का कुछ अता पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें