साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अगले दिन घटना की जानकारी अपने बेटी को दी। बेटी ने अपनी मां के घर पहुंचकर जानकारी ली।
साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।
जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बाबत आरोपी युवक के रिश्तेदारों से भी जानकारी ली जा रही है, वहीं पीड़ित बुजुर्ग महिला का मेडिकल कराया गया है।