जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि आपदा के बाद से अब तक कुल 19 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। जबकि माकुड़ी गांव से सरोजनी देवी पत्नी उपेंद्र सिंह और सनेल से मीना देवी पत्नी पवन और तिलक लापता हैं।
इनके अलावा नगवाड़ा टिकोची बाजार से बही गाड़ियों में सलीम, रोशन और प्रवीण के साथ ही तीन गुर्जरों के भी लापता होने की सूचना स्थानीय प्रशासन ने दी है। आपदाग्रस्त क्षेत्र में सड़क आदि व्यवस्थाएं बहाल करने के साथ ही मलबे और नदी किनारे लापता लोगों की तलाश की जा रही है।