फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला गुलदार का शव, गले पर मिले गहरे जख्म,आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला गुलदार का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के कोटद्वार में लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत रामपुर गांव की सरहद में झाड़ियों में गुलदार का शव मिला है। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद इसको जलाकर नष्ट दिया। वन अधिकारी प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत उनके आपसी संघर्ष का परिणाम मान रहे हैं।

विज्ञापन


मृत नर गुलदार की उम्र आठ से दस वर्ष के बीच है। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सनेह क्षेत्र के रामपुर में नलकूप के समीप गांव की सरहद पर सिंचाई नहर और सड़क के बीच शुक्रवार सुबह लोगों ने झाड़ियों में गुलदार का शव देखा।

विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने गुलदार के शव को कब्जे में लिया और रेंज कार्यालय में ले गए। यहां पशु चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसको जलाकर नष्ट कर दिया।

कोटद्वार के रेंजर बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो गुलदारों के पंजों के निशान मिले हैं। साथ ही मृत गुलदार की गर्दन व अन्य हिस्सों में भी पंजों से जख्म के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत आपसी संघर्ष माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें