इसी बीच जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह में इस फाटक पर चार युवक ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये हुए हादसे
6 मार्च - खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी यामीन का बेटा फरमान लक्सर में दूध बेचने के लिए आ रहा था। खड़ंजा कुतुबपुर के निकट रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
8 मार्च - डोसनी रेलवे लाइन के निकट एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
16 मार्च - खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी इकराम का 22 वर्षीय बेटा साइकिल से लक्सर कस्बे में अपनी सगाई का सामान लेने आ रहा था। गांव के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।