युवती पक्ष ने कार और इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दहेज से मना करने पर युवक पक्ष ने सगाई तोड़कर शादी से इनकार कर दिया। इस पर युवती पक्ष व रिश्तेदारों ने युवक पक्ष से सुलह का प्रयास किया, लेकिन युवक पक्ष जिद पर अड़ा रहा।
इससे नाराज युवती पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को युवती और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। युवक पक्ष को भी सूचना देकर अपना पक्ष रखने के लिए अवगत कराया गया है।