फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की भतीजी से दुराचार करता रहा ताऊ, ढाई महीने की गर्भवती होने पर सामने आई हकीकत

Mon, 14 Jan 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताऊ ने रिश्तों को ही शर्मसार कर दिया। 12 साल की बच्ची से ताऊ महीनो तक दुराचार करता रहा। इसका पता तब लगा जब बच्ची ढाई महीने की गर्भवती हो गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी ताऊ बरेली के आंवला का रहने वाला है।

विज्ञापन


फिलहाल वह नैनीताल में ही रह रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। बतया जा रहा है कि बच्ची को कई दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे तीन दिन तक भर्ती रखा, लेकिन पेट दर्द कम नहीं हुआ।

इसके बाद जब डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि बच्ची ढाई महीने की गर्भवती है। इसके बाद बच्ची के पिता ने तुरंत पुलिस में तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज

दो माह पूर्व युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने परिजनों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की नए सिर से जांच शुरू कर दी है। इस दौरान युवक के परिजनों ने युवती के आरोप को झूठा बताया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने करीब दो माह पूर्व गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि युवक ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के घर पहुंच हंगामा किया था। साथ ही घटना की सूचना को तहरीर दी थी। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए युवक फरार हो गया था। 

वहीं, युवक के परिजनों ने आरोपों को झूठा बताकर पुलिस से मामले की नए सिरे से जांच की मांग की थी। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में युवती व युवक पक्ष के परिजनों को कोतवाली बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। साथ ही युवती के भी बयान दर्ज किए गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें