फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जीप में डीजल भरवाकर भागे युवक चकराता में गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार जिले के रुड़की के मंगलौर स्थित एक पेट्रोल पंप से जीप में पांच हजार रुपये का डीजल भरवाने के बाद संचालक से मारपीट कर भागने वाले चार युवकों को चकराता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों युवकों को मंगलौर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक जीप मंगलौर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंची। जीप में चार युवक सवार थे। युवकों ने जीप में पांच हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया। कर्मचारी के रुपये मांगने पर युवक भड़क गए। युवकों ने पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलौर पुलिस को पहले युवकों की लोकेशन मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में मिली। बुधवार सुबह युवकों की लोकेशन चकराता में पाई गई। मंगलौर पुलिस ने चकराता पुलिस को सूचित किया। चकराता पुलिस ने चारों युवकों को चिरमिरी टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि युवकों को जीप के साथ मंगलौर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें