फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में 'मोहब्बत' की एंट्री: लड़की बोली- नहीं हो सकता ये निकाह, इसने लव मैरिज की है मुझसे, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा (रुड़की)।

सार

झबरेड़ा थाना क्षेत्र में जिला मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी एक युवक निकाह करने आया था। इस बीच पंजाब निवासी एक युवती भी मौके पर पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे लव मैरिज की है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी शादी करने को लेकर एक युवती ने हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों को पुलिस बुलानी पड़ी। इस बीच ग्रामीणों ने युवती के पक्ष में आए कुछ लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने उन्हें बंधनमुक्त कराया। 

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में जिला मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी एक युवक सोमवार को निकाह करने आया था। इस बीच पंजाब निवासी एक युवती भी मौके पर पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे लव मैरिज की है।

Trending Videos
विज्ञापन

यह बात सुनकर युवती और युवक पक्ष के होश उड़ गए। इस बीच युवती के पक्ष में कुछ लोग भी गांव पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। सूचना पाकर हिंदू संगठनों के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक पक्ष का समर्थन करते हुए युवती के पक्ष में पहुंचे कुछ लोगों को एक कमरे में बंधक बना लिया। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बंधक लोगों को छुड़ाया। वहीं, विनिकाह में पंजाब पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया है। पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें