यह बात सुनकर युवती और युवक पक्ष के होश उड़ गए। इस बीच युवती के पक्ष में कुछ लोग भी गांव पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। सूचना पाकर हिंदू संगठनों के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक पक्ष का समर्थन करते हुए युवती के पक्ष में पहुंचे कुछ लोगों को एक कमरे में बंधक बना लिया। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बंधक लोगों को छुड़ाया। वहीं, विनिकाह में पंजाब पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया है। पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।