फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सरेआम युवक के बाल काटकर किया गंजा, जूते-चप्पलों से पीट गलियों में घुमाया, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Feb 2025 05:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर/लंढौरा (रुड़की)

सार

रुड़की में एक युवक को जूते-चप्पलों से पिटाई कर गलियों में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है, जिसके बाद नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
युवक को किया गंजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में कुछ लोगों ने सरेआम एक युवक के बाल काटकर गलियों में घूमाते हुए जूते चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई। वहीं, मामले में युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव गाधारोना निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा बुधवार की दोपहर को किसी काम से लंढौरा गया था। जैसे ही वह लंढौरा के चांदनी चौक पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि उक्त लोगों ने युवक केसाथ मारपीट करते हुए उसके सिर से एक साइड के बाल काट दिए और फिर जूते चप्पलों से पिटाई करते हुए लंढाैरा की गलियों में घुमाया गया। उक्त लोगों ने जान से मारने की भी धमकी दी है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: पिंक शौचालय... राजधानी की महिलाओं के लिए चलाई गई अमर उजाला की मुहिम का दिखने लगा गुलाबी असर
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आसिफ, सुहेल, शाहरुख, शमीम, सत्तार, राजू, अफजाल, तमरेज व शौकीन निवासी लंढौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें