फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइल मारना पड़ा भारी: बाइक पर तमंचा रखकर दौड़ा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो जानें क्या बोला?

Tue, 05 Jul 2022 06:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बाइक की टंकी के ऊपर तमंचा रखकर दौड़ा रहे युवक की पुलिस की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह ऐसा क्यों कर रहा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक बाइक की टंकी के ऊपर तमंचा रखकर दौड़ा रहा था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइक की टंकी पर तमंचा नहीं बल्कि पिस्तौल साफ नजर आ रही है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि वीडियो आजाद निवासी गांव तुगलपुर थाना खानपुर का है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मामले की जांच कर रहे एसआई अर्जुन कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि चलती बाइक पर तमंचा रखकर वीडियो बनाने वाला आजाद केविन केयर तिराहे पर सड़क किनारे झोपड़ी के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने बताया कि उसने स्टाइल मारने के लिए वीडियो बनाया था।

ये भी पढ़ें...क्या फिर मचेगी तबाही: सैबुवाला में बनी कृत्रिम झील, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे धंसने का खतरा बढ़ा, सुरक्षा दीवार धंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया है। उसकी बाइक भी सीज कर दी है। पुलिस ने भले ही चंद घंटे में युवक को खोजकर उसकी गिरफ्तारी कर वाहवाही तो लूट ली, लेकिन वायरल वीडियो में तमंचा नहीं पिस्तौल नजर आ रही है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें