होम वर्क नहीं करने पर माता-पिता की डांट से खफा किशोर दिल्ली स्थित अपने घर से भागकर ऋषिकेश आ गया। त्रिवेणी घाट पर उसे संदिग्ध हालात में उसे घूमता देखकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
सूचना पर दिल्ली से पहुंचे उसके अभिभावक उसे यहां आकर ले गए।
होमवर्क पूरा करने पर था डांटा
पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक किशोर त्रिवेणीघाट पर संदिग्ध हालात में घूमता नजर आया। उसने अपनी पहचान ऋतिक वर्मा (15) पुत्र राजेश वर्मा निवासी 55 गली, चार मेंडू, भजनपुरी दिल्ली के रूप में बताई। पूछताछ में उसने घर से भागने की बात कबूल ली।
बताया कि माता-पिता ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर डांट दिया था। इस कारण घर छोड़कर वह भाग निकला। वह 15 जनवरी को दिल्ली से ट्रेन में बैठकर ऋषिकेश आया था। तब से यहीं घूम रहा था।
माता-पिता को सौंपा
त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी अमन चड्ढा ने बताया कि किशोर के बताए पते पर संपर्क किया गया तो पिता राजेश और मां मंजू से बात हुई। उनके रविवार को ऋषिकेश पहुंचने पर किशोर को उन्हें सौंप दिया गया।