फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से कुचलकर किशोर की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दून-शिमला बाईपास पर रविवार दोपहर बेकाबू कंटेनर की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया और तीन घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने कंटेनर को फूंकने की भी कोशिश की। पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को मौके से उठाया। हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश देखते हुए पुलिस ने शाम तक इस रूट से बड़े वाहन गुजरने नहीं दिए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के पिता पप्पू सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में सिविल पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पहिए के नीचे आ गया सिर

शिमला बाईपास रोड स्थित सोलह पट्टी, नई बस्ती, तेलपुर निवासी सुभाष (पप्पू) का बेटा अमित (16) रविवार दोपहर साइकिल लेकर आटा और आम लेने मेहूंवाला बाजार आया था।

घर लौटते समय करीब 12 बजे मेहूंवाला में अन्ना हजारे चौक के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कंटेनर के पहिये के नीचे सिर आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह चालक को वहां से निकालकर थाने लाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें