देहरादून में आईएसबीटी के पास प्रस्तावित एमडीडीए के फ्लैट खरीदने के लिए किसी भी बैंक से लोन लिया जा सकता है। यह जरूरी नहीं है कि जिस बैंक से फार्म खरीदा गया है, वहीं से लोन लिया जाए।
हालांकि, कब्जा लेने से पहले आवेदक को 50 फीसदी रकम का भुगतान करना होगा। एमडीडीए ने फ्लैट के लिए फार्म बेचने का जिम्मा चार बैंकों (आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और आईडीबीआई बैंक) को दिया है।
50 फीसदी रकम एमडीडीए को देनी होगी
लाटरी निकलने पर कब्जे से पूर्व एलआईजी और एमआईजी फ्लैट खरीदने वालों को 50 फीसदी रकम एमडीडीए को देनी होगी। बाकी रकम किस्तों में दी जा सकेगी।
ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 70 प्रतिशत राशि का भुगतान 15 साल तक मासिक किस्तों में किया जा सकेगा। एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार एलआईजी और एमआईजी फ्लैट खरीदने के लिए आवेदक किसी भी निजी या राष्ट्रीयकृत बैंक से लोन ले सकता है।
दूसरे दिन कितने बिके फार्म
बैंक फार्म संख्या एचडीएफसी 350 आईसीआईसीआई 600 एक्सिस बैंक 119 आईडीबीआई 103 कुल फार्म 1172 (एक अक्तूबर को 1108 फार्म बिके थे)