फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित कर आप भी बन सकते हैं आईएएस : अंशुल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIउत्तराखंड के बेटे अंशुल भट्ट (आईएएस) बृहस्पतिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
I
Iउन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के मंत्र दिए। कहा, लक्ष्य निर्धारित कर हर छात्र आईएएस बन सकते हैं। कुलपति प्रो. डाॅ. कुमुद सकलानी ने कहा, अंशुल भट्ट की सफलता यह बताती है कि उनके अथक प्रयासों ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंशुल भट्ट ने कहा, सीमित संसाधन सफलता में बाधक नहीं होते। सीमित संसाधनों को बेहतर उपयोग कर श्रेष्ठ लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। दूर दराज के गांव में भी निर्धारित लक्ष्य बनाकर यह मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के कॅरिअर से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। इस मौके पर डाॅ. जेपी पचौरी, डाॅ. लोकेश गंभीर, डाॅ. मालविका कांडपाल, डाॅ. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें