साबरमती-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई
साबरमती से हरिद्वार के बीच संचालित हो रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि रेलवे ने एक माह आगे बढ़ा दी है। ट्रेन के अब आठ जुलाई तक दोनों ओर से आठ फेरे संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09425 - 26 साबरमती - हरिद्वार - साबरमती साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 30 जून तक किया जा रहा था।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब ट्रेन की संचालन अवधि को आगे बढ़ाते हुए को 6 से 8 जुुलाई तक दोनों ओर से 8 फेरे संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को शाम 6ः45 पर रवाना होकर अगले दिन रात 8ः40 पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
ये भी पढे़ं...Uttarkashi: दूषित व कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्थाएं
हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को रात 9ः30 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 10ः30 पर साबरमती पहुुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन को रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम आदि रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।