फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रजनन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर साबित हो रहा योग, जानें योगा एंबेसडर दिलराज कौर से टिप्स

Wed, 18 Jun 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ की थीम के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उत्तराखंड की योगा एंबेसडर दिलराज कौर ने बताया कि भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा समेत विभिन्न देशों की करीब 150 महिलाएं मां बनने की आकांक्षा के साथ के योगाभ्यास कर रहीं हैं।
विज्ञापन
योगा एंबेसडर दिलराज कौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां बनने में कठिनाई का सामना करने वाली महिलाओं के लिए योग कारगर साबित हो रहा है। विभिन्न आसनों का नियमित अभ्यास करने से महिलाओं की प्रजनन शक्ति बढ़ रही है। ऐसा कहना है उत्तराखंड की योगा एंबेसडर दिलराज कौर का।

विज्ञापन


उनके पास भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा समेत विभिन्न देशों की करीब 150 महिलाएं मां बनने की आकांक्षा के साथ के योगाभ्यास कर रहीं हैं। योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ की थीम के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए देश भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उत्तराखंड में भी जगह-जगह योग दिवस के आयोजन की तैयारियां चल रही है। योग जीवन में कितना महत्वपूर्ण यह सब जानते हैं, लेकिन इसे हमेशा के लिए आत्मसात करना बेहद मुश्किल है। योगा एंबेसडर दिलराज कौर बताती हैं प्रत्येक वर्ष योग दिवस पर हजारों लोग योग का संकल्प लेते हैं, लेकिन अगले ही दिन इसे भूल जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra:  जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए पांच मजदूर, खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


योग जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शारीरिक और मानसिक रोग से मुक्ति का एक कारगर साधन है। खास बात यह है कि प्रजनन क्षमता खो चुकीं तमाम महिलाएं योग साधना से मां बनी हैं। उनके पास दुनियाभर से 150 इस तरह की महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें