फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को पतंजलि से रोजगार की बहुत उम्मीदें : सीएम

Thu, 06 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव का संन्यास दिवस पतंजलि योगपीठ में उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पतंजलि के योग, आयुर्वेद और स्वदेशी अभियान से देश के युवाओं को बहुत उम्मीद है। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह वैदिक यज्ञ के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पतंजलि का अभियान उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव है। उन्होंने राष्ट्र के विकास में पतंजलि के योगदान को अहम बताया।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश बेहतर भविष्य को लेकर पतंजलि के योग, आयुर्वेद और स्वदेशी औद्योगिक अभियान से बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा देश के लाखों गांवों में चल रहीं पतंजलि की योग कक्षाओं से देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व जागृति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि पतंजलि योगपीठ के योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और भारतीय वैदिक संस्कृति से जुडे़ इस आंदोलन से देश और विश्वभर में श्रेष्ठता का वातावरण बना है।  

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि रोगमुक्त भारत के लिए अभियान जारी रखेगा। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण  ने पतंजलि की ओर से राष्ट्र और जनसेवा का संकल्प दोहराया।

समारोह में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, प्रणव सिंह चैंपियन,  प्रदीप बत्रा, सुरेश राठौर, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के आशीष गौतम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

इस अवसर पर जूना अखाड़ा के श्रीमहंत स्वामी  अवधेशानंद गिरि महाराज ने आचार्यसभा की ओर से बाबा रामदेव का सम्मान किया। उन्होंने बाबा रामदेव को आचार्य सभा के निर्देशक का दायित्व स्वीकार करने का निवेदन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें