फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, इन जगहों पर मनाया जाएगा योगा फेस्ट 

Tue, 20 Jun 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में बुधवार सुबह कई जगहों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देश के विशिष्ट योग आचार्यों के मार्गदर्शन में द्रोणनगरी में अनोखे सैनिक योग समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सुभाष मार्ग स्थित लार्ड वेंकटेश्वर कल्याण मंडप में इसका उद्घाटन पूर्व सांसद व भाजपा नेता तरुण विजय करेंगे। योगाचार्या चंद्राणी मोना सिन्हा इस समारोह का आयोजन कर रही हैं।   उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य तौर पर वे छात्र हिस्सा ले रहे हैं जो फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ जनजातीय छात्र भी रहेंगे। देश के जाने माने योग शिक्षक इसमें युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


देश के पहले योगा पार्क गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में बुधवार सुबह 6 बजे से लेकर 7.30 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाकिर हुसैन इसके मुख्य आयोजक हैं। संस्कार परिवार सेवा समिति के सहयोग से वह इसका आयोजन कर रहे हैं। इसमें काफी लोगों के शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां मनेगा याेग समारोह

भारतीय योग संस्थान गांधी पार्क में सुबह 5.45 मिनट से लेकर 7.30 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रांतीय सचिव राधेश्याम जोशी व क्षत्रिय मंत्री बृजमोहन विरमानी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए काफी नए लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। 

ओएनजीसी की ओर से सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राजेंद्रनगर मार्ग स्थित डा. भीमराव अंबेडकर मैदान में योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य संचालक व योग शिक्षक हरीश जौहर प्रतिभागियों को योग व प्राणायाम के साथ ही ध्यान करवाएंगे।  

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा राजपुर मार्ग स्थित स्वामी रामतीर्थ आश्रम सभागार में सुबह छह बजे से सात बजे तक योग शिविर का आयोजन होगा। इसके साथ सभी केंद्रों में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें