फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में जापान की योग माता, मोदी भी हैं मुरीद!

Fri, 27 Feb 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पायलट बाबा के कनखल यज्ञ में बृहस्पतिवार को जापान की विश्व प्रसिद्ध भू-समाधि विशेषज्ञ योग गुरु माता केको आइकवा अपने शिष्यों के साथ पहुंचीं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य के इरादे दृढ़ हो तो वह अपनी शक्तियों को किसी भी मुकाम तक ले जा सकता है। योग के माध्यम से बड़ी-बड़ी बीमारियां सहज समाप्त हो जाती हैं।

हरिद्वार के कनखल में चल रहे बाबा पायलट के 11 दिवसीय (19 फरवरी से एक मार्च) यज्ञ में आठवें दिन योग गुरु माता केको आइकवा पहुंची। इनकी अगुवाई करने स्वयं पायलट बाबा व यज्ञ संयोजन सचिव इंद्र मोहन मिश्रा यज्ञ स्थल से बाहर निकले। पुष्प वर्षा कर माता का स्वागत किया।
विज्ञापन


मातृसदन के अधिष्ठाता स्वामी शिवानंद सरस्वती ने भी यज्ञ कुंड में आहुति डाली। कहा कि आधुनिक युग की पीड़ा मिटाने का कार्य योग ही करता है।
विज्ञापन

जापान यात्रा में आइकवा के आश्रम गए थे मोदी

पायलट बाबा ने संबोधन में कहा कि वर्तमान युग पीड़ा का युग है। इस युग में मन की पीड़ा को सभी को आहत कर रही है। योग के माध्यम से मन-मस्तिष्क निर्मल किया जा सकता है।

यज्ञ स्थल पर महामंडलेश्वर अर्जुनपुरी, डॉ. दुष्यंत, सुनील सैनी, अरविंद चौहान, महामंडलेश्वर चेतना माता, महमंडलेश्वर श्रद्धा माता आदि ने विचार रखे। मुंबई से पहुंची अर्चना नृत्य मंडली ने नृत्य के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सायंकाल को भजन संध्या आयोजित की गई।

कौन हैं आइकवा
केको आइकवा वे संत हैं जिनके आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल की जापान यात्रा में गए थे। आइकवा का दुनियाभर में बड़ा नाम है। वे 10 दिनों तक भू-समाधि लेने वाली विश्व की गिनी-चुनी साधिकाओं में शामिल है। वर्ष 1998 के हरिद्वार कुंभ में भी उन्होंने लंबी भू-समाधि लेकर सभी को हैरत में डाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें