फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: एम्स ऋषिकेश से नहीं शुरू हुई हेली एंबुलेंस सेवा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी घोषणा

Tue, 26 Dec 2023 05:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Year Ender 2023: 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी।
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे साल एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए संभावित तिथियां घोषित की जाती रहीं, लेकिन सेवा शुरू नहीं हो पाई। इस तरह से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने के इंतजार में 2023 पूरा बीत गया।

विज्ञापन


20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार 50-50 फीसदी की साझेदारी में होनी है। इसमें अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी।

हेली एंबुलेंस उत्तराखंड और इससे लगे उत्तर प्रदेश के 100 किमी दायरे के क्षेत्रों में सेवा मुहैया कराएगी। हेली एंबुलेंस सेवा का सबसे अधिक फायदा पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा, वाहन दुर्घटनाओं व चारधाम यात्रा के दौरान मिलेगा।
विज्ञापन


UKPSC: ग्रेजुएट युवाओं के लिए दो साल में आयोग ने निकाली केवल तीन भर्तियां, नौकरी के लिए युवा परेशान

विज्ञापन

अब नए साल में सेवा के शुरू होने की उम्मीद

एम्स प्रशासन ने पहले गत अप्रैल से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने की संभावना जताई थी। बाद में अक्तूबर से सेवा शुरू होने की बात कही गई थी। इस संबंध में बीते एक नवंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, राज्य सरकार व एम्स प्रशासन के बीच ऑनलाइन बैठक हुई थी, जिसमें हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर चर्चा की गई। तब एम्स प्रशासन ने नवंबर के अंत तक इस सेवा के शुरू करने की बात कही, लेकिन पूरा साल बीतने के बाद भी हेली एंबुलेस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। अब नए साल में इस सेवा के शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें