फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदार धाम में पुजारियों के लिए बनेंगे कॉटेज

Wed, 25 Mar 2015 01:17 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में पुजारी-रावल के लिए जल्द 10 अस्थायी कॉटेज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के करीब तीन करोड़ के प्रस्ताव को बिड़ला चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई ने मंजूरी दे दी है। ट्रस्ट की टेक्निकल टीम मई में आकर केदारधाम में कॉटेज के लिए मुआयना कर सकती है।

चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ हफ्ते ही बाकी हैं। लिहाजा केदारधाम में पुजारी/रावल के ठहराव के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अस्थायी कॉटेज का प्रस्ताव बनाया है। इसके तहत मंदिर के आसपास सभी जरूरतों से लैस करीब दस कॉटेज बनेंगे।
विज्ञापन


इस बाबत समिति की बिड़ला चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के साथ बैठक हो चुकी है। समिति की टीम प्रस्ताव लेकर मुंबई गई थी, जिसके बाद ट्रस्ट की टीम भी यहां आई थी। हालांकि टेक्निकल टीम का आना बाकी है।

इसलिए है जरूरी ठहराव
शास्त्रों के अनुसार केदारनाथ मंदिर के रावल-पुजारी नदी पार नहीं कर सकते हैं। भगवान की भोग मंडी (जहां प्रसाद बनता है) ज्यादा दूर नहीं हो सकती। ऐसे कई नियमों के चलते रावल-पुजारी मंदिर के पास ही ठहराव की व्यवस्था चाहते हैं। अस्थायी कॉटेज में रावल-पुजारी के रहने के साथ भोग मंडी और रिसेप्शन काउंटर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


दस अस्थायी कॉटेज के लिए केदारनाथ मंदिर के तीन करोड़ के प्रस्ताव को बिड़ला चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि मई में टेक्निकल टीम आकर स्थिति का जायजा लेगी। कॉटेज बनने के बाद कई दिक्कतें दूर होंगी।
- अनिल ध्यानी, असिस्टेंट इंजीनियर, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें