फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Highway: यात्रा में बाधा बना मौसम, 30 मी.धंसी सड़क, सीएम बोले- यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता

Thu, 03 Jul 2025 12:44 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

चारधाम यात्रा में मौसम बाधा बना हुआ है। यमुनोत्री में बनास के बाद  30 मी.सड़क धंस गई। वहीं गंगोत्री में हाईवे का दस मी, हिस्सा धंस गया।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर बनास के निकट करीब 30 मीटर सड़क धंसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री घाटी में रातभर बारिश होने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील का जलस्तर बढ़ने से कई होटलों की निचली मंजिल जलमग्न हो गई हैं। इसके साथ ही स्याना चट्टी में यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल खतरे की जद में आ गया है। 

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर कई जगहों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आवाजाही ठप हो गई है। यमुनोत्री धाम समेत आसपास के डेढ़ दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। उधर, गंगोत्री हाईवे संगलाई हेलगूगाड में बंद हो गया है। यहां यात्री सुबह से फंसे हैं। वहीं, भटवाडी में हाईवे का करीब 10 मीटर का हिस्सा धंस गया है। 

सीएम बोले- यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भविष्य में मौसम के अनुसार यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। कहा कि यात्रा के दौरान हमारी प्राथमिकता सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा है। हमारे सभी जिला अधिकारी, आपदा प्रबंधन दल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसे सिस्टम की उदासीनता और लापरवाही बताया है। जयपाल सिंह रावत, प्रवीण राणा, चित्रमोहन सिंह ने कहा कि स्याना चट्टी के लोग आज रातभर जगे रहे। जयपाल सिंह रावत ने कहा कि पहली मंजिल पर यमुना नदी का पानी घुसने से सारा सामान बर्बाद हो गया है। लाखों का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन

लोगों का कहना है सिस्टम अभी भी न चेता तो स्याना चट्टी में होटल भवन के साथ ही यमुना नदी पर बना मोटर पुल ध्वस्त होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें